here it goes
रावन और कंस
रावन और कंस को
एक दुसरे को गाली देते ,
एक दुसरे पर दांत पीसते ,
एक दुसरे के सामने खड़े होकर ताल ठोंकते
देखकर बहुत खुश न हो
की अच्छा है साले आपस ही में कट मरेंगे .
मसीहाई का दावा नहीं करूँगा ,
पर दुनिया को मैंने जैसा देखा - जाना है ,
दुमुहीं , दुरुखी , दुरंगी,
उससे इतनी मसीहाई तो करना ही चाहूँगा
की रावन और कंस अगर आपस मे लड़ मरेंगे
तो किसी दिन
राम और कृष्ण आपस में लडेंगे....
No comments:
Post a Comment
comments